अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय भूमि पर अवैध सड़क निर्माण को लेकर ग्राम विकास समिति व पार्षदों का विरोध

अमलेश्वर।नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुडमुडा, वार्ड क्रमांक 07 में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण किए जाने को लेकर ग्राम विकास समिति खुडमुडा एवं वार्ड पार्षदों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में समिति द्वारा नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा गया है।

ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष रामकुमार सोनकर ने बताया कि ग्राम खुडमुडा स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 781 पर बिना किसी वैधानिक अनुमति के सड़क निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण नियमों के विरुद्ध है और शासकीय संपत्ति पर अतिक्रमण की श्रेणी में आता है।

इस मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर,वार्ड पार्षद श्रीमती ललिता कुमार साहू, दीपक घिघोड़े, भेज लाल सोनकर , खुबीराज सोनकर ने भी प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पार्षदों ने कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण से शासन को आर्थिक नुकसान हो रहा है तथा इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

 

अध्यक्ष श्री सोनकर एवं पार्षदों ने संयुक्त रूप से मांग की है कि अवैध सड़क निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा संबंधित व्यक्ति द्वारा किया गया अतिक्रमण शीघ्र हटाया जाए, ताकि शासकीय भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उक्त जानकारी मीडिया को जिम्मेदार पार्षद खूबी राज सोनकर ने शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!