श्रीरामचरितमानस हमारे जीवन का आदर्श – कमल वर्मा, ग्राम रवेली में भव्य दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता संपन्न
पाटन। ग्राम रवेली में आयोजित दो दिवसीय संस्वर मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री कमल वर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री वर्मा ने कहा कि श्रीरामचरितमानस हमारे जीवन का आदर्श ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि इसी के स्वरूप में हमारा भारतीय समाज विकसित हुआ है। रामचरितमानस में एक आदर्श राजा, आज्ञाकारी पुत्र, भाईचारे का प्रेम, माता-पुत्र का स्नेह तथा परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति प्रत्येक व्यक्ति के कर्तव्यों का सजीव चित्रण किया गया है। यह ग्रंथ हमें सुख, शांति और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।



उन्होंने आगे कहा कि यही कारण है कि हम सदैव रामराज्य की परिकल्पना करते हैं। रामचरितमानस हमारी सामाजिक बुनियाद की नींव है। हम सभी इसके विभिन्न पात्रों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर विश्व के समक्ष एक श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। आयोजन समिति को लगातार 16 वर्षों से इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती लता ताराचंद वर्मा ग्राम पंचायत सरपंच, अध्यक्ष श्री घांसी राम साहू, श्री रविशंकर वर्मा, श्री जागेश्वर साहू, श्री राजेश वर्मा, श्री विष्णु शर्मा, श्री धर्मेंद्र यादव, श्री रूपेंद्र वर्मा,श्रीमती लता वर्मा, श्रीमती भुनेश्वरी साहू,श्रीमती सुधा वर्मा,श्रीमती रेखा ठाकुर,श्रीमती मोहिनी साहू, श्री रमेश बया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह के वातावरण में हुआ।



