अटल निर्माण वर्ष में छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक बजट: 25 वर्षों में 35 गुना आर्थिक विस्तार/कल्पना नारद साहू
पाटन।छत्तीसगढ़ राज्य ने अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाया है। इस अवधि में राज्य ने आर्थिक विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। राज्य निर्माण के समय जहाँ प्रदेश का कुल बजट मात्र 4,944 करोड़ रुपये था, वहीं आज यह बढ़कर लगभग 1,72,000 करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है, जो करीब 35 गुना वृद्धि को दर्शाता है।


जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी है, जिसे समाज के सभी वर्गों—महिलाओं, किसानों, युवाओं, उद्यमियों और श्रमिकों—की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बजट के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का ईमानदार प्रयास किया गया है कि छत्तीसगढ़ में आर्थिक विकास की गति और अधिक तेज हो तथा विकास की इस यात्रा में सभी वर्गों और सभी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
SANKALP की थीम पर आधारित यह बजट माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्रदेश के 3 करोड़ नागरिकों के प्रति निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। यह बजट छत्तीसगढ़ को समावेशी, सशक्त और आत्मनिर्भर विकास की ओर ले जाने का मजबूत आधार प्रस्तुत करता है।








