छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

पाटन। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ रेस्ट हाउस पाटन में किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक के शिक्षक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में संगठन की एकता, शिक्षकों की समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही शिक्षकों के हितों की रक्षा संभव है। साथ ही सभी ने आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों ने मिलकर होली पर्व की खुशियाँ साझा कीं और संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा,उपाध्यक्ष विनोद देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष चेतन सिंह परिहार, ब्लॉक् उपाध्यक्ष द्वय खेलावन सिंह कुर्रे,टेकेश्वर प्रसाद यदु,सुनील कुमार बघेल,चंद्रशेखर साहू,राजकुमार गुप्ता, कमलकांत देवांगन, आलोक नायक,भागेश देवांगन,मंगलू राम पारधी,अशोक कुमार ओझा,किशोर कुर्रे,चिंताराम भारतद्वज,चंद्र कुमार सोनी आदि उपस्थित थे। यह जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी अनकेश्वर प्रसाद महिपाल ने दी।








