लिलेश्वर सिन्हा की भजन आर्केस्ट्रा की मनमोहक प्रस्तुति हुई,आज सांसद विजय बघेल घुघुवा क देवी भागवत कथा श्रवण करने पहुंचेंगे
पाटन। नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा दिनांक 7 से 16 मार्च 2026 तक पूर्व वर्षों की भांति निरंतर आयोजित किया जा रहा है, यज्ञाचार्य विरेंद्र चौबे जी निवासी नेवनारा (बेरला) वाले ने जानकारी प्रदान किया कि षष्ठम दिवस में आवाहित देवी देवताओं के पूजन पश्चात भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी कर षोडशोपचार पूजन करके अभिषेक किया गया तत्पश्चात रामचरित मानस के चौपाईयों एवं दोहा पर आहुति प्रदान किया गया एवं यज्ञ भगवान की आरती की गई एवं सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय, विश्व कल्याण की कामना की गई, रोजाना भक्तगणों द्वारा पुण्य प्राप्ति हेतु यज्ञ स्थल पर फेरा लगाया जाता है।
12 मार्च रात्रि में रात्रि 08 बजे से भजन आर्केस्ट्रा छॉलीवुड स्टार जय शीतला मईया फेम गायक लिलेश्वर सिन्हा, गायिका पिंकी साहू, प्रोड्यूसर मीनाक्षी पाण्डे एवं टिम ने विशेष आकर्षक प्रस्तुति दी, आसपास के ग्राम से आए हुए दर्शकों की खचाखच भीड़ रही, सभी ने आकर्षक प्रस्तुति का लुफ्त उठाया।



आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सभापति प्रणव शर्मा जी ने जानकारी दिया कि देवी भागवत पुराण कथा पंचम दिवस बालवृंद आचार्य रोहण कृष्ण शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण करने अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री रूपनारायण सिन्हा जी, संत श्री रविकर साहेब जी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संत संगठन कबीर मिशन, संत श्री घनश्याम साहेब जी सचिव, छत्तीसगढ़ संत संगठन कबीर मिशन, योगीराज साहू जी प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल कोलर अभनपुर एवं प्रधान, आर्य समाज बैजनाथ रायपुर, गौरव देवांगन, विद्या भारती से शत्रुघ्न देवांगन, एस सी मोर्चा दुर्ग जिला उपाध्यक्ष राजकुमार बघेल उपस्थित रहे, रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजनों की उपस्थिति सुबह 08 बजे मानस यज्ञ में, दोपहर 2.30 बजे से देवी भागवत कथा और 13 से पंडवानी रात्रि 8 बजे से हो रही है प्रतिदिन रात्रि में 15 तारीख तक होगी, आज दुर्ग सांसद विजय बघेल जी नारायण धाम ग्राम घुघुवा क देवी भागवत कथा श्रवण करने पहुंचेंगे।
आयोजक श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति द्वारा सर्वसामान्य से करबद्ध अपील किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन पुनीत नारायण धाम क्षेत्र में धार्मिक आयोजन में यथासंभव यथाशक्ति तन, मन, धन से सहयोग प्रदान कर पुण्य प्राप्ति करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाएं।



