पाटन में मनाई गई मिनी माता जयंती, प्रथम महिला सांसद ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम किया
भूषण देशलहरे, पाटन। प्रथम महिला सांसद महान समाजसेवी एवं जननेता मिनी माताजी की जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 09 में स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस मंडल के पदाधिकारियों, पार्षदों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी और मोहल्लेवासी शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने मिनी माता जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मिनी माता जी ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष किया और समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि हमें मिनी माता जी के आदर्शों और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा, समानता और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर मिनी माता जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक
पार्षद मनोज कुर्रे , नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे , दीपक यादव ,गोपाल देवांगन गुनीराम कौशिक बिसोहा देवांगन, सोहन बघेल ,शीतकरन महिलवार , मोती बघेल , तिलक राते ,युवराज साहू ,मनोज बघेल ,नीरज सोनी, डेविड जोशी ,ताराचंद , गौतम मस्तावर एवम वार्डवासी उपस्थित रहे।








