भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर बठेना में भव्य आयोजन, मातृ शक्ति का सामाजिक मंचों पर उपस्थिति सराहनीय: दिव्या कलिहारी

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत स्थानीय साहू समाज बठेना द्वारा भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम की मातृशक्ति द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया और भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया। इसके पश्चात भक्त माता कर्मा की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत के माध्यम से टिकेश्वरी साहू, डीलेश्वरी साहू एवं हर्षिता साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री सिद्धी विनायक मानस मंडली बठेना द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। वहीं डी.सी. क्लासेस बठेना एवं ग्राम की बेटियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभावान बच्चों का प्रतिभा सम्मान भी किया गया तथा समस्त स्वजातीय जनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।
मुख्य अतिथि श्रीमती दिव्या कलिहारी (संयोजिका, महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश साहू संघ) ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज समाज के विभिन्न मंचों पर मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है। समाज की प्रगति में महिलाओं और बेटियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विशेष अतिथि खेमलाल साहू (वरिष्ठ सलाहकार, परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा) ने कहा कि समाज को नियमावली और अनुशासन के साथ संगठित होकर आगे बढ़ना चाहिए। सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए संस्कार और जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने भक्त माता कर्मा के त्याग, तपस्या और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी भक्ति को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन हिरवानी (अध्यक्ष, परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा) ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सीता सुरेश निषाद (जनपद सदस्य), उनिका वर्मा (सरपंच, ग्राम पंचायत बठेना) तथा साधना वर्मा (पूर्व सरपंच) उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर हरिशंकर साहू, कौशल बनपेला, संतोष साहू, ललिता साहू, अर्जुन साहू, दामिनी (रिंकी) साहू, संतोष साहू (संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ), बलराम साहू, ओमप्रकाश साहू, रवि साहू एवं गोपेश साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय साहू समाज बठेना के अध्यक्ष रेखराम साहू, उपाध्यक्ष ईश्वर साहू, सचिव मनोज साहू, संगठन सचिव घनश्याम साहू सहित समाज के सदस्य एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी डागेश साहू ने किया।
अंत में सभी ने भक्त माता कर्मा के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।








