ग्राम सांतरा, धमना मे माँ कर्मादेवी की 1010 जयंती मे शामिल हुए – कल्पना नारद साहू सभापति जि पं दुर्ग

पाटन – भक्त माता कर्मा देवी की 1010वीं जयंती अत्यंत उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। साहू समाज द्वार क्षेत्रों में शोभायात्रा, कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें माता कर्मा के त्याग व भक्ति के आदर्शों को याद किया गया!

अवसर पर सभापति जिला पंचायत दुर्ग कल्पना नारद साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा भक्ति और समाज कल्याण समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा है जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है । भक्त माता कर्मा ने अपने जीवन से यह संदेश दिया की सच्ची श्रद्धा समर्पण और परिश्रम के साथ समाज सेवा करने से ही समझ में सकारात्मक परिवर्तन आता है, उनके आदर्श और विचार समाज को एकता सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है ।
इस अवसर पर – श्रीमती कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, लालेश्वर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, नारद साहू कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, दुलेश्वर साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, रामानारायण साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ तेलीगुंडरा, ज्योति गोलू चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत सांतरा, टेसराम साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू संघ बेल्हारी, सरजूराम साहू वरिष्ठ परि साहू संघ बेल्हारी,अंकालू साहू, जोगीराम साहू, लालकुमार साहू, जितेश साहू अध्यक्ष साहू समाज धमना, कोमल साहू, कुमारसिंह साहू, बीरबल साहू, शांति साहू, फलेन्द्र साहू, मुकेश साहू सहित समस्त सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!








