ग्राम रूही में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस एवं मूर्ति स्थापना हुआ संपन्न, युवाओं ने निकाली बाइक रैली

पाटन। 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आज 20 मार्च दिन शुक्रवार को ग्राम रूही में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के आयोजक लोधी समाज रूही सर्किल पाटन जिला दुर्ग रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शोभायात्रा बाईक रैली ग्राम-रूही से प्रारंभ कर झीट, कोपेडीह, सांकरा, खम्हरिया, मोतीपुर, जामगांव (एम) भ्रमणकर किये।जिसका नेतृत्व ग्राम सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने किया।जिनके बाद लोधी समाज की महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सामाजिक सदस्यों द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


मंचीय कार्यक्रम मुख्य अतिथि तौर पर सुरेन्द्र कौशिक (जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्ग) डॉ घनश्याम कौशिक (प्रदेश महामंत्री लोधी समाज) श्रीमती नीलम राजेश चन्द्राकर (सभापति जिला पंचायत दुर्ग) श्रीमती कीर्ति नायक (जनपद अध्यक्ष पाटन) , सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर जनपद पाटन,श्रीमती हर्षा लोकमणी चन्द्राकर (जिला उपाध्यक्ष भाजपा दुर्ग) रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेन्द्र कौशिक (अध्यक्ष-पाटन परिक्षेत्र लोधी समाज) ने किया।
विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती मोनिका पटेल, युवा नेता संजय यदु, कमलेश कुमार सिंगौर (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोधी समाज) कमलेश्वर वर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोधी समाज) अमर जंघेल (पुर्व प्रदेश महामंत्री लोधी समाज) रामराज वर्मा (सहसंयोजक कृषि प्रकल्प भाजपा छ.ग.) सहित अन्य अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल रहे। आयोजक समिति में करण सिंगौर (ईकाई अध्यक्ष लोधी समाज रूही) रामचरण कौशिक (उपाध्यक्ष लोधी समाज रूही) रामकुमार सिंगौर (ईकाई कोषाध्यक्ष लोधी समाज रूही) द्वारिका सिंगौर (कुरहा लोधी समाज पाटन परिक्षेत्र) खुमान सिंगौर (दीवान लोधी समाज पाटन परिक्षेत्र) कार्यक्रम में उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का शाल श्रीफल भेंट कर आभार प्रकट किया।रात्रि में संजू साहू कृत रंग सागर संस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन।








