अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती की मांग, जिला पंचायत सभापति ने जताई नाराजगी

दुर्ग। पाटन विधानसभा क्षेत्र के जामगांव एम. एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर जिला पंचायत सभापति दुर्ग श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। अवैध प्लाटिंग के कार्यवाही पर विशेष अभियान चलाई जा रही है। उन्होंने प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर चिंता जताई है।

सभापति ने कहा कि उन्हें लगातार आम नागरिकों और किसानों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि प्रभावशाली लोग अवैध प्लाटिंग कर भोले-भाले किसानों की जमीन हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। विशेष रूप से उत्तर पाटन क्षेत्र में यह गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं।

उन्होंने बताया कि पाटन से मोतीपुर होते हुए सांकरा मार्ग, फूंडा चौक से मोतीपुर चौक, तथा सिरसा गेट से मोतीपुर चौक तक कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इस दौरान सड़क किनारे लगे बोर्ड और संकेतक पोल तक उखाड़े जा रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।साथ ही नहर नाली में बनाई जा रही है पुल पुलिया, किया जा रहा है अवैध कब्जा और प्लाटिंग।

सभापति ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब जमीन दलाल खुलेआम कार्यालय संचालित कर रहे हैं और किसानों को अपने जाल में फंसाकर आर्थिक शोषण कर रहे हैं। मोतीपुर चौक जैसे स्थानों पर ऐसे कार्यालय स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध प्लाटिंग के साथ-साथ अवैध कब्जे भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मोतीपुर-सांकरा मार्ग पर सड़क किनारे बड़ी संख्या में प्रभावशाली लोगों द्वारा कब्जा किया गया है।

उन्होंने याद दिलाया कि लगभग एक वर्ष पूर्व तहसीलदार पाटन द्वारा कुछ अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई करते हुए निर्माण तोड़े गए थे, लेकिन उसके बाद से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में असंतोष व्याप्त है।

अंत में, जिला पंचायत सभापति ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर अवैध प्लाटिंग और कब्जों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि किसानों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!