अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अम्लेश्वर भाजपा मंडल के भाजयुमो महामंत्री बने मनीष कोसले, संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई

अम्लेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला दुर्ग द्वारा मंडल अध्यक्षों की नई सूची जारी की गई है, जिसमें अमलेश्वर मंडल से रवि सिंगौर को अध्यक्ष एवं मनीष कौशले को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला दुर्ग द्वारा मंडल युवा मोर्चा महामंत्री गण की सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची में अमलेश्वर मंडल से ग्राम अमेरी के युवा नेता मनीष कोसले को महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

श्री कोसले लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी रही है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अमलेश्वर मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं को जोड़ने का कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!