अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कर्मा जयंती पर साहू समाज को जनपद निधी से सदस्य श्रीमती दामिनी राकेश साहू ने दी वाटर कूलर की सौगात, ग्राम विकास व एकता पर दिया जोर

अम्लेश्वर। तहसील साहू संघ पाटन के झीट परिक्षेत्र अंतर्गत इकाई साहू समाज महुदा में कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत महुदा में जनपद मद से साहू समाज महुदा को वाटर कूलर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती दामिनी राकेश साहू, सरपंच रेणुका गजेन्द्र, उपसरपंच दानी साहू सहित समस्त पंचगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय साहू समाज झीट की अध्यक्ष गायत्री साहू एवं स्थानीय साहू समाज महुदा के अध्यक्ष प्रद्युम्न साहू सहित समाज के अन्य सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कर्मा जयंती के अवसर पर समाज को दी गई इस उपयोगी सौगात से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास को गति देने तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!