अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अम्लेश्वर भाजपा मंडल में कई युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने दी बधाई, कहा मिलकर करेंगे काम संगठन होगी मजबूत

अम्लेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला भाजपा दुर्ग की नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल तिकरिहा, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही एवं जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अनुमोदन से भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह द्वारा की गई।

घोषित कार्यकारिणी में अम्लेश्वर भाजपा मंडल से सुरेंद्र साहू को महामंत्री, धर्मेंद्र सोनकर को ओबीसी वर्ग से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर को युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम पंचायत झीट के सरपंच रूपेंद्र (राजू) साहू को जिला उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इसके साथ ही मनीष कोसले को युवा मोर्चा महामंत्री, अजीत ठाकुर को किसान मोर्चा तथा विकास सोनी को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्तियां पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सभी नियुक्तियों पर खुशी जताते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को प्रभावी मंच प्राप्त होगा।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

अम्लेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने सभी नियुक्तियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए संगठन को मजबूत करने का एक अच्छा अवसर है। उन्होंने सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया, जिससे संगठन और अधिक सशक्त बने तथा आगामी समय में प्रदेश में भाजपा की पुनः सरकार बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

अंत में उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!