अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
शहीद दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मशाल रैली निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अम्लेश्वर। शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला दुर्ग के तत्वावधान में भव्य मशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु सिंह सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मशाल रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई, जहां कार्यकर्ताओं ने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अम्लेश्वर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर, महामंत्री मनीष कोसले, मोहन लोधी, कृष्णा साहू, तुलेष सिंगौर, कामता प्रसाद सिंगौर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








