अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जिला स्तरीय रोजगार मेला, नियोजकों से रिक्तियों की जानकारी आमंत्रित,10 अप्रैल को दुर्ग में होगा आयोजन

10 अप्रैल को क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी दुर्ग में होगा आयोजन

दुर्ग, 30 मार्च 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग एवं क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में 10 अप्रैल 2026 को क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी कैलाश नगर भिलाई में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।

इस हेतु नियोजकों से रिक्तियों की जानकारी आमंत्रित है तथा निजी क्षेत्र के लगभग 3000 तकनीकी एवं गैर तकनीकी रिक्त पद अपेक्षित है। जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को आयोजित इस जिला स्तरीय रोजगार मेला हेतु वर्तमान में कुल 9 नियोजकों से 1027 तकनीकी एवं गैर तकनीकी पद प्राप्त है।

जिसकी जानकारी रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार एप पर उपलब्ध है तथा उपलब्ध पदों के लिए इच्छुक आवेदकों द्वारा जानकारी प्राप्त कर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों हेतु आवेदन करने के लिए आवेदक को रोजगार पंजीयन करवाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में संपर्क कर सकतें है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!