अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्रवेश चयन परीक्षा 10 मई को – ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

दुर्ग, 30 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 तक निर्धारित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए की तैयारी कराना है। प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की सुविधा 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 22 से 28 अप्रैल 2026 तक जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। प्रवेश पत्र 01 से 09 मई 2026 के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा।

ऑनलाईन आवेदन https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट तथा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!