अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सर्विस बुक संधारण सहित स्थानीय मांगों को लेकर बीईओ पाटन को दिया गया ज्ञापन ललित बिजौरा एवं चंचल द्विवेदी के नेतृत्व में हुई सार्थक चर्चा

पाटन। विगत दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन (छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध) द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय सह प्रवक्ता ललित कुमार बिजौरा एवं जिलाध्यक्ष चंचल द्विवेदी , ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में विकासखंड पाटन के अतर्गत कार्यरत समस्त शिक्षकों की मूल सेवा पुस्तिका एवं सत्यप्रतिलिपि का संधारण करने ,NPS में कटी राशि का मूल सेवा पुस्तिका में उल्लेख करने , सभी प्रकार के अवकाशों का ऑनलाइन पोर्टल में अद्यतन करने , तकनीकी त्यागपत्र धारित शिक्षकों का पूर्व सेवा जोड़ने , जीपीएफ पासबुक बनाने एवं संधारण , शासन की महती योजना न्योता भोज में मध्यान्ह भोजन संचालन समूह एवं रसोइयों द्वारा समन्वय स्थापित कर अपेक्षित सहयोग सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डालेंद्र देवांगन जी से चर्चा की गई एवं ज्ञापन सौंपा गया , उन्होंने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया ।

इस अवसर पर प्रांतीय सह प्रवक्ता ललित कुमार बिजौरा , जिलाध्यक्ष चंचल द्विवेदी , ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा , उपाध्यक्ष हरिशंकर देवांगन , सलाहकार लक्ष्मीकांत तिवारी , प्रवक्ता तोरण साहू , संगठन प्रभारी पूर्णश्वर यादव ,देवेंद्र कुमार साहू, कमलेश साहू , युवराज विशाल , टोमन लाल साहू सहित फेडरेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!