अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

“31 मार्च 2026: नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़” — संकल्प से सिद्धि तक की ऐतिहासिक यात्रा/ प्रेम लाल साहू

भिलाई : केंद्रीय गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी द्वारा लिया गया संकल्प “31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़” आज दृढ़ इच्छाशक्ति, सशक्त रणनीति और समर्पित प्रयासों के बल पर सिद्धि की ओर अग्रसर होता दिखाई दे रहा है। यह केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य का आधार है।

जिला भिलाई भाजपा प्रवक्ता प्रेम लाल साहू ने एक प्रेस माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई को नई दिशा दी। उनकी स्पष्ट नीति—“विकास और विश्वास के साथ सुरक्षा”—ने बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की मजबूत नींव रखी है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी एवं प्रदेश के गृहमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने केंद्र के साथ समन्वय स्थापित कर जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की है। सुरक्षा बलों की बहादुरी, आधुनिक तकनीक का उपयोग और स्थानीय जनता के विश्वास ने मिलकर नक्सलवाद की जड़ों को कमजोर किया है। और डेड लाईन में बस्तर सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त कर छत्तीसगढ़ के मन से भय व आतंक को खत्म कर शांति और विकास के पथ पर आगे बढ़ाने शिक्षा व रोजगार को महत्वपूर्ण स्थान दिया।

आज बस्तर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों का जाल, शिक्षा संस्थानों का विस्तार, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और रोजगार के अवसरों में वृद्धि यह दर्शाती है कि अब यह क्षेत्र भय नहीं, बल्कि विकास की पहचान बन रहा है। युवाओं के हाथों में अब हथियार नहीं, बल्कि शिक्षा और रोजगार के साधन हैं।
यह ऐतिहासिक परिवर्तन उन वीर जवानों के त्याग और बलिदान को भी नमन करता है, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया।
हम सभी छत्तीसगढ़वासी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए माननीय श्री अमित शाह जी के दृढ़ संकल्प, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में तथा राज्य सरकार के प्रयासों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं लिए हम सब मिलकर “नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़” के इस संकल्प को स्थाई सफलता में बदलते हुए विकास शांति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करें।
समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!