अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पर दरबार मोख़ली मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

पाटन। भाजपा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय दरबार मोखली भाजपा मंडल का प्रशिक्षण महाभियान 2026 का मंडल स्तरीय कार्यशाला पाटन के देवांगन भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक ने भाजपा ध्वज के ध्वजारोहण ,दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि एवं वक्ता पाटन विधानसभा प्रभारी एवं CSIDC चेयरमेन श्री राजीव अग्रवाल जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक जी रहें। प्रथम सत्र में वक्ता श्री राजीव अग्रवाल जी ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। दूसरे सत्र में वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक जी ने कार्यविस्तार विषय पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

द्वितीय दिवस का शुरुआत तृतीय सत्र के वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमति उषा टावरी जी ने कार्यपद्धति विषय पर अपना विचार और मार्गदर्शन किया। चतुर्थ सत्र के वक्ता ओ. बी. सी. मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री तेखन सिंहा जी ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया। पंचम सत्र के वक्ता प्रदेश NGO प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्री राकेश साहू जी ने सोशल मीडिया, ऐआई,नमो ऐप,सरल ऐप ,डिजिटल प्लेटफार्म जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा किया। षष्ठम सत्र के वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अजय तिवारी ने बूथ प्रबंधन विषय पर मार्गदर्शन किया। सप्तम सत्र पर श्री मनोज सोनी जी ने सरकार की उपलब्धि विषय पर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताया।

अष्टम सत्र समापन सत्र के वक्ता भाजपा जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू जी ने छत्तीसगढ़ के इतिहास विषय पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया।

समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिंहा जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू जी ,पाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले जी सहित अतिथि मौजूद रहें। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा,सेवा और समर्पण राष्ट्र प्रथम के भाव लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण और प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री ज्योति प्रकाश साहू ने किया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री एवं मंडल प्रशिक्षण संयोजक डॉ.सुरेश साहू एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री पारखत साहू ने किया। कार्यक्रम का आभार महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमति चंद्रिका साहू ने किया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी श्रीमति दिव्या कलिहारी, जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमति कीर्ति नायक,वरिष्ठ भाजपा नेता पोसुराम निर्मलकर,मंडल महामंत्री भागवत सिंहा,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक संदीप बंछोर, मंडल प्रशिक्षण टोली सदस्यगण सरिता साहू,भोजेंद्र साहू,युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर साहू, ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष दानी राम वर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति सविता साहू, उपाध्यक्ष आशीष बंछोर ,कोषाध्यक्ष राजू वर्मा, तरुण चंद्राकर सोशल मीडिया प्रभारी,संजय चंद्राकर,वासु वर्मा,योगेंद्र साहू,दुर्गा वर्मा, रामसुमेर ठाकुर ,भास्कर वर्मा,संगीता शर्मा,योगेश्वरी सिंहा,मंजू साहू,बलवंत वर्मा,बलभद्र वर्मा, तेजेंद्र पिपरिया,संतोष घिरवानी,पिंशु महिलांगे,योगेश साहू, दानेश्वर साहू, तुकेश निर्मल, प्रेमलाल साहू, चित्रसेन साहू,मनेंद्र वैष्णव नम्मू यादव,महेंद्र यदु,रामचंद्र वर्मा,रमेश बंछोर,भगवान सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!