अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम रूही में निकली श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, युवा नेता राजा सिंगौर के नेतृत्व में युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

पाटन । ब्लॉक के ग्राम रूही में श्री राम भक्त परिवार द्वारा भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। इस आयोजन ने पूरे गांव को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।

शोभायात्रा की शुरुआत शीतला मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद यात्रा पूरे गांव की गलियों से होकर निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और जगह-जगह भगवान श्रीराम का स्वागत किया गया।

इस भव्य आयोजन का नेतृत्व युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजा सिंगौर ने किया। उनके मार्गदर्शन में यात्रा सुव्यवस्थित और आकर्षक रूप से संपन्न हुई।

कार्यक्रम में आनंद धूमाल पचरी पारा दुर्ग द्वारा मनमोहक गीत-संगीत और आकर्षक लाइटिंग की प्रस्तुति दी गई, जिसने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर युवा झूमते नजर आए।

इस आयोजन को सफल बनाने में श्री राम भक्त परिवार के अध्यक्ष हेमंत लोधी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

पूरे आयोजन के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जिससे गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कीर्ति नायक जनपद अध्यक्ष पाटन ,सुरेश सिंगौर युवा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज छत्तीसगढ़, राजा सिगौर, छगन सिगौर, हेमन्त सिगौर ,भोला सिगौर, परमेश्वर, प्रकाश ,उत्तम ,राहुल, रोशन ,सागर ,रुस्तम ,गोविंद, दीपक, भोजू ,दौवा ,लवकुश चंद्राकर, नारायण पटेल, परमात्मा जांगड़े ,ओमप्रकाश, राजू ,राजकुमार ठाकुर, साहिल ठाकुर ,राकेश ,गोजू ,द्वारिका प्रसाद कौशिक ,अश्वनी, टीकेश, दीपक ,आर्यन ,जगेश्वर, धर्मेंद्र, रूपेश, पिंटू ,रितिक ,दीपक, दीपक, संजय ,दिनेश, खिलेशवर, उमेश ,हिमांशु, शुभम् ,सुनील कोमल सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!