अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
ग्राम सांकरा में राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजित, ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन

अम्लेश्वर, 02 अप्रैल। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में आज 02 अप्रैल को राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम, नायब तहसीलदार एवं पटवारी उपस्थित रहे।
इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को आवेदन के माध्यम से प्राप्त किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के उप सरपंच रामशरण बंधे, पंच तुला राम सिंगौर, महेंद्र पारधी, रोशन चंद्राकार, शुभम जांगड़े सहित अनेक ग्रामवासियों ने राजस्व संबंधी निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।



कार्यक्रम में ग्राम के युवा सरपंच रवि सिंगौर भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सांकरा में अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं। इन मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर भी ग्रामीणों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए जाने की बात सामने आई



