अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संतुलित जीवनशैली, एकाग्रता तथा शारीरिक-मानसिक फिटनेस के महत्व पर बच्चों ने दी, मनमोहक प्रस्तुति

रायपुर।खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत आज रायपुर स्थित शासकीय साइंस कालेज मैदान में दामिनी योग एंड वेलनेस के बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर आधारित मनोहारी योग-नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित दर्शकों एवं देशभर से आए खिलाड़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस प्रस्तुति का मुख्य उद्देश्य विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना था। योग एवं नृत्य के समन्वित रूप के माध्यम से बच्चों ने संतुलित जीवनशैली, एकाग्रता तथा शारीरिक-मानसिक फिटनेस के महत्व को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में तन्वी साहू, वैभवी साहू, अदिति शर्मा, आरना देशमुख, अनाया पांडे, रिद्धिमा बघेल एवं सानवी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। साथ ही संस्था की ओर से नीरा पांडे, अनामिका सिन्हा एवं लव पांडे की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज आर्य एवं दामिनी साहू संचालक, दामिनी योग एंड वेलनेस के निर्देशन तथा योग प्रशिक्षक टिकेश्वरी साहू के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने अनुशासन, ऊर्जा और समर्पण के साथ प्रस्तुति दी, जिसकी खिलाड़ियों, दर्शकों एवं आयोजकों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर नई दिल्ली से आई Sports Authority of India (भारतीय खेल प्राधिकरण) की प्रतिनिधि प्रतीक्षा मिश्रा एवं फिट इंडिया अभियान से जुड़े नवीन यदु प्रभारी फिट इंडिया,खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, रायपुर ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक एवं सराहनीय पहल बताया।

राज्य स्तरीय इस आयोजन में बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुति पर गोस्वामी जयंत विष्णु भारती अध्यक्ष,अनूप बंसल संरक्षक छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं उद्धव साहू अध्यक्ष,योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन,जिला दुर्ग ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम की सफलता में खिलेन्द्र साहू सदस्य, छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े तथा वे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!