अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं ने जताई कड़ी आपत्ति, अम्लेश्वर थाना को दिया आवेदन

अम्लेश्वर। सोशल मीडिया पर हाल ही में की गई भ्रामक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई है।अम्लेश्वर थाना में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दुर्ग के लोक प्रिय सांसद विजय बघेल के पर आपत्तिजनक एवं असंवेदनशील टिप्पणी की गई, जिससे पार्टी की और नेता की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इस कृत्य को पार्टी नेताओं ने गंभीरता से लेते हुए इसकी निंदा की है।

भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ती है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विरुद्ध है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पार्टी पदाधिकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अंत में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक और आपत्तिजनक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और आवश्यकतानुसार आगे भी कार्रवाई करेंगे।

मौके पर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, महामंत्री द्व कैलाश यादव, धर्मेंद कौशिक, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर,नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर सहित भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर, डॉ आलोक पाल,राजू सोनकर,कुमार साहू, रामाधार साहू, अजीत ठाकुर, मनोहर साहू , विकास सोनी, कुलदीप बैंसवाडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!