अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू दो दिवसीय प्रवास पर, सामाजिक कार्यक्रमों में नही होंगे शामिल

रानीतराई। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू अपने निजी कार्यों के कारण दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। लालेश्वर साहू ने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया कि वे 5 और 6 अप्रैल को निजी कार्यों के चलते बाहर रहेंगे, जिसके कारण इस दौरान वे सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता नहीं कर पाएंगे। इसके लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया है।

उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रमों के सुचारु संचालन हेतु तहसील के पांचों परिक्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं, जो निरंतर अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

लालेश्वर साहू ने कहा कि वे मंगलवार से पुनः आप सभी के बीच उपस्थित रहेंगे। भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम की तैयारियां सभी के सहयोग से एकजुटता के साथ करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!