अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का अमलेश्वर आगमन, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा होगा जोशीला स्वागत

अम्लेश्वर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का अमलेश्वर मंडल के ग्राम जामगांव एम में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में आगमन हो रहा है। ज्ञात हो कि श्री शर्मा चंद्राकर समाज के 56वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने हेतु जामगांव एम पहुंचेंगे।

इस अवसर पर अमलेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का अटल चौक पर जोशीला एवं भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत की तैयारियां मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, महामंत्री कैलाश यादव, धर्मेंद्र कौशिक तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर के नेतृत्व में जोर-शोर से की जा रही हैं।

कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आग्रह किया गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!