अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का अम्लेश्वर में भव्य स्वागत, जामगांव एम के लिए हुए रवाना

अम्लेश्वर। दुर्ग ज़िले के प्रभारी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आगमन जामगांव एम में हुआ। इस अवसर पर अम्लेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल परिसर चौक पर उनका जोशीला स्वागत किया।

जैसे ही उपमुख्यमंत्री का काफिला अम्लेश्वर पहुँचा, कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात श्री शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने पूर्व सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर की दुकान के सामने बैठकर चाय भी पी और कार्यकर्ताओं से बेहद सरल एवं आत्मीय तरीके से भेंट-मुलाकात की।

तत्पश्चात वे जामगांव एम के लिए रवाना हुए, जहाँ वे चंद्राकर समाज के 56 वें वार्षिक महाधिवेशन में शामिल होंगे।

इस अवसर पर नीलम राजेश चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग, राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि जनपद पाटन ,नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ,पाटन नगर अध्यक्ष निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी,मंडल महामंत्री कैलाश यादव ,महामंत्री धर्मेंद्र कौशिक, धर्मेन्द्र सोनकर ,फेरहाराम धीवर,अजित ठाकुर, शुभम शर्मा, मनीष कोशले,राजू रूपेंद्र साहू, आलोक पाल, राजु सोनकर,हितेश पटेल, कृष्णा साहू, कमलेश साहू,विकाश सोनी,गोलू टंडन, गोकुल साहू,कुंजबिहारी, शिवा साहू,देव पाठकर, देवा ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!