अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नारधी में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न, बंजारी टीम ने मारी बाजी

पाटन। पाटन विकासखंड के ग्राम नारधी में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बंजारी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अर्जुन मंडल भिलाई की टीम द्वितीय स्थान पर रही तथा उतई की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। चतुर्थ स्थान पर उत्साही मंडल भिलाई की टीम रही।

पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कबड्डी हमारी पारंपरिक खेल होने के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि खेल में केवल हार-जीत ही नहीं होती, बल्कि इससे शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं का भी विकास होता है।

इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य डॉ. घनश्याम कौशिक, उपसरपंच ललित साहू, प्रेम बिहारी साहू, खोमन साहू, धर्मेंद्र बछोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!