अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

गौ सम्मान अभियान को लेकर युवाओं में जागरूकता, 27 अप्रैल को प्रार्थना पत्र सौंपने का आह्वान

अम्लेश्वर। गौ सम्मान अभियान के प्रचार-प्रसार को लेकर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच एवं भाजपा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर द्वारा युवाओं को एकत्रित कर अभियान को गति दी जा रही है।

उन्होंने “गौ सम्मान दिवस, भूले नहीं याद रखें” के नारे के साथ अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जानकारी दी कि आगामी 27 अप्रैल को तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर अनुमंडल अधिकारी के माध्यम से तथा 27 जुलाई 2026 को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा जाएगा।

इस अभियान के माध्यम से समस्त भारतवासियों एवं गौ प्रेमियों से अपील की जा रही है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस जनजागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाएं।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही गौ संरक्षण एवं सम्मान के इस अभियान को सार्थक दिशा दी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!