अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्रामीण औद्योगिक पार्क सांकरा में विद्यार्थियों का पूर्व व्यावसायिक भ्रमण, हर्बल गुलाल एवं रंगोली निर्माण का प्रशिक्षण

अम्लेश्वर। पूर्व व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री सेजस कुम्हारी के कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए ग्रामीण औद्योगिक पार्क (RIPA) सांकरा का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण में कुल 35 विद्यार्थी एवं 6 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन उमंग गोयल (संस्थापक, RIPA) एवं रवि सिंगौर (सरपंच, सांकरा) के सहयोग एवं मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को हर्बल गुलाल एवं रंगोली निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

भ्रमण के दौरान श्रीमती इंकी सिंघोर (सुपरवाइजर) द्वारा विद्यार्थियों को गुलाल एवं रंगोली बनाने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया गया। विशेषज्ञों ने प्राकृतिक रंगों से गुलाल तैयार करने की विधि, उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के उपाय तथा सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को रंगोली निर्माण की विभिन्न तकनीकों, मशीनों द्वारा निर्माण, पैकेजिंग की विधि एवं रंगोली डिजाइन के सांचे तैयार करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस प्रशिक्षण में भाग लिया और स्वयं भी गुलाल एवं रंगोली बनाने का अभ्यास किया। इस अनुभव से उनमें रचनात्मकता के साथ-साथ स्वरोजगार के प्रति रुचि विकसित हुई।

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के पूर्व व्यावसायिक भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विजया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!