अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

झीट परिक्षेत्र में नव-निर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण, बाउंड्री वॉल के लिए 15 लाख की घोषणा

अम्लेश्वर। तहसील साहू संघ पाटन के अंतर्गत झीट परिक्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक साहू भवन का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसके बाद भक्त माता कर्मा की महाआरती के साथ आयोजन का शुभारंभ किया गया।

आपको बता दें कि कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण कर इसे समाज को समर्पित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आशीष वर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू उपस्थित रहे।

द्वितीय सत्र में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया तथा समाज की एकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने भवन के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की घोषणा की, जिससे समाज में खुशी की लहर है।

मंच पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ,जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू, तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला महासचिव महासचिव अश्वनी साहू, प्रदेश महिला संयोजिका दिव्या कलिहारी ,सुरेंद्र साहू संगठन सचिव तहसील साहू संघ पाटन, दुलेश्वर साहू उपाध्यक्ष तहसील पाटन, विमला साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, दिनेश कुमार साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष पाटन,जनपद दामिनी राकेश साहू,सहित पूर्व जनपद रोहित साहू, खेमलाल साहू, पारखत साहू, किशन हिरवानी, टेस राम साहू, उमेश कुमार साहू, ओम प्रकाश साहू, सरिता साहू, किशोर साहू , मालती साहू उपस्थित रहीं।

स्वागत भाषण परिक्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू और ग्राम पंचायत के युवा सरपंच राजू रुपेंद्र साहू ने दिया।

अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने कहा कि यह भवन समाज का सपना था, जिसे राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की निधि से साकार किया गया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सत्ता परिवर्तन के बाद स्वीकृत राशि को सरकार द्वारा निरस्त कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह भवन सभी समाज के लोगों के लिए उपयोगी रहेगा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देगा।

कार्यक्रम को संबोधित समाजिक पदाधिकारियों ने भी किया।तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा की आने वाले समय में 25 और 26 अप्रैल को इकाई साहू समाज भरर की भूमि में तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे आप सब की गरिमामई उपस्थिति अनिवार्य है उन्होंने कहा की शनिवार को 1010 कलश यात्रा के साथ महिला सम्मेलन से कार्यक्रम की शुरूआत होगी और रविवार को भक्त माता कर्मा की महाआरती के साथ विवाह संपन्न होगी जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रहा है।

इस अवसर पर, सुख देव साहू, मधुकांता साहू, हेमलता साहू,गिरधर साहू, धनराज साहू, कृष्णा साहू,रामाधार साहू,मोहन साहू,टिका राम साहू ,योगिता साहू ,देवकुमार साहू, हितेश साहू, शिवा साहू, कृष्णा साहू, पिला राम साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन झीट परिक्षेत्र के मिडिया प्रभारी भूपेश साहू ने किया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!