सेवा ही संगठन अभियान के तहत ग्राम सेलूद में भाजपा का जनसंपर्क एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित
पाटन। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे “सेवा ही संगठन” अभियान (7 से 12 अप्रैल) के अंतर्गत भाजपा पाटन मंडल द्वारा ग्राम सेलूद में दिनांक 12 अप्रैल 2026, रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने गांव एवं बस्तियों में घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया तथा उनका सम्मान किया। इस दौरान आमजन को योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम चंद्राकर (सभापति, जिला पंचायत दुर्ग) उपस्थित रहीं। उनके साथ श्री संतोष सोनी (कार्यक्रम प्रभारी, पाटन मंडल), श्रीमती रानी बंछोर (मंडल अध्यक्ष), श्री कृष्ण कुमार साहू (महामंत्री एवं टोली प्रमुख), श्रीमती खेमीन साहू (मंत्री, पाटन मंडल), श्री कुणाल वर्मा (अध्यक्ष, युवा मोर्चा) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री राजेश चंद्राकर, श्री केशव बंछोर, श्री खेमलाल साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष), श्री महेश्वर बंछोर (शक्ति केंद्र संयोजक), श्री उमेश देवांगन (सह संयोजक), श्री टामन साहू (अध्यक्ष, सहकारी समिति), श्री रमेश देवांगन, श्री अशोक यादव, श्री उमेश सिन्हा, श्री जयंत साहू (बूथ अध्यक्ष), श्रीमती अनुपमा देवांगन (पंच), श्रीमती सुनीता ठाकुर, श्रीमती डिलेश्वरी देवांगन, भुनेश्वरी साहू, सीताराम यादव सहित भाजपा सेलूद के अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा के माध्यम से संगठन को मजबूत करना एवं शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।








