अम्लेश्वर में पेयजल समस्या के समाधान हेतु पाइपलाइन विस्तार का शुभारंभ, बजरंग पारा में जल आपूर्ति प्रारंभ

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्रांतर्गत बजरंग पारा एवं वार्ड क्रमांक 03 में पेयजल समस्या के समाधान के लिए पाइपलाइन विस्तार कार्य पूर्ण कर आज उसका विधिवत शुभारंभ किया गया। लंबे समय से पेयजल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों को इस कार्य से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जल आपूर्ति शुरू हो गया है।


कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. आलोक पाल (पार्षद, वार्ड क्रमांक 01 एवं प्रभारी लोकनिर्माण विभाग), राजू सोनकर (पार्षद, वार्ड क्रमांक 03 एवं राजस्व विभाग प्रभारी), खुबीराज सोनकर (पार्षद, वार्ड क्रमांक 07 एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग प्रभारी), सोहन निषाद (पार्षद, वार्ड क्रमांक 16 एवं जल विभाग प्रभारी) तथा श्रीमती रामेश्वरी ठाकुर (पार्षद, वार्ड क्रमांक 10 एवं महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वार्ड के समस्त नागरिकों की सादर उपस्थिति रही और सभी ने इस पहल का स्वागत किया। पेय जल आपूर्ति के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।








