अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भरर में तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल

जामगांव आर।तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन ग्राम भरर में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु साय के शामिल होने का प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भूपेश बघेल के आगमन का प्रोटोकॉल भी जारी हो चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों वरिष्ठ नेता दोपहर लगभग 12:00 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु साय का ग्राम भरर में आगमन दोपहर 2:15 बजे निर्धारित किया गया है।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तहसील स्तर पर  तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। तहसील साहू पाटन के पदाधिकारियों द्वारा उत्साहपूर्वक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री का जोशीला स्वागत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निवास से देर रात तक प्रोटोकॉल जारी करने की प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान तहसील साहू पाटन के संगठन सचिव सुरेंद्र साहू लगातार मुख्यमंत्री निवास के संपर्क में बने रहे, जिसके पश्चात अंततः मुख्यमंत्री के आगमन पर मुहर लगी।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!