अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनता के भरोसे को टूटने नहीं देंगे—पारदर्शिता से ही आगे बढ़ेगा पाटन — श्रीमती नेहा बाबा वर्मा

पाटन। नगर पंचायत पाटन की सभापति श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने वार्ड क्रमांक 5 (नया तालाब) एवं वार्ड क्रमांक 12 (दर्री डबरी) में प्रस्तावित तालाब गहरीकरण के विषय पर परिषद बैठक में अपना स्पष्ट एवं सशक्त मत रखते हुए जनहित और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

उन्होंने सदन को अवगत कराया कि वार्ड क्रमांक 12 के दर्री डबरी क्षेत्र में पूर्व से अवैध मुरम खनन की शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं, जिन पर स्थानीय नागरिकों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है। साथ ही इस संबंध में खबर प्रसारित होने के पश्चात प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की गई है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

श्रीमती वर्मा ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में बिना समुचित जांच एवं स्पष्टता के किसी भी प्रकार का गहरीकरण प्रस्ताव पारित किया जाना उचित नहीं होगा, क्योंकि इससे न केवल परिषद की छवि प्रभावित होती है, बल्कि जनता के बीच गलत संदेश भी जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाया जाना चाहिए तथा हर विकास कार्य केवल नियमानुसार, पारदर्शी प्रक्रिया एवं वैधानिक स्वीकृति के आधार पर ही किया जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

परिषद बैठक में दोनों पक्षों (सत्ताधारी एवं विपक्षी) के सदस्यों द्वारा विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत किसान हित एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए गहरीकरण कार्य कराए जाने की सहमति बनी, किंतु यह भी स्पष्ट किया गया कि कार्य पूर्ण पारदर्शिता, शासन की निर्धारित गाइडलाइन तथा विधिवत प्राक्कलन एवं स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने सदन में उपस्थित सभी सदस्यों से आग्रह किया कि प्रत्येक निर्णय पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों के दायरे में रहकर ही लिया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि नगर की जनता ने जनप्रतिनिधियों को विश्वास के साथ चुना है और उस विश्वास को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर में विकास कार्य अवश्य होंगे, लेकिन प्रत्येक निर्णय पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों के दायरे में रहकर ही लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!