अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मन की बात के 133वें एपिसोड ने आत्मनिर्भर भारत, संस्कृति और विकास का दिया संदेश — प्रेम लाल साहू

भिलाई–3। यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 133वें एपिसोड को भाजपा भिलाई–3 मंडल अंतर्गत हथखोज शक्तिकेंद्र के बूथ क्रमांक 190 में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता श्री प्रेम लाल साहू, भाजपा भिलाई–3 मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रवि नाहर, भाजपा महिला मोर्चा भिलाई–3 मंडल अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी साहू, पार्षद श्री राकेश बंछोर, पूर्व पार्षद– श्री नरोत्तम साहू, श्री सुरजीत वर्मा (अध्यक्ष, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रेम लाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का “मन की बात” केवल संवाद नहीं, बल्कि देश के जन-जन को प्रेरित करने वाला राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस एपिसोड में सौर एवं पवन ऊर्जा के माध्यम से भारत के ऊर्जा आत्मनिर्भर बनने, बुद्ध के संदेशों की वर्तमान प्रासंगिकता, छत्तीसगढ़ में काले हिरणों की बढ़ती संख्या, बांस उद्योग और डेयरी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर, तथा डिजिटल जनगणना जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री द्वारा किया गया मार्गदर्शन देश को नई दिशा देने वाला है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने “नार्थ ईस्ट हमारे लिए अष्ट लक्ष्मी है” कहकर पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक एवं आर्थिक शक्ति को सम्मान दिया है। आज जब विश्व तनावपूर्ण परिस्थितियों से गुजर रहा है, तब भारत मजबूती से खड़ा होकर विश्व को शांति, विकास और लोकतंत्र का संदेश दे रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्री रवि नाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना पहुंचाने का माध्यम है।
कार्यक्रम का संचालन बूथ अध्यक्ष रोशन वर्मा निकाय तथा आभार प्रदर्शन पार्षद राकेश बंछोर ने किया।
इस अवसर पर सुरजीत वर्मा, भीम निर्मलकर, लाखन वर्मा, रमेश वर्मा, श्रीमती प्रमिला निर्मलकर, सोहन वर्मा, लल्लू साहू, नागेश वर्मा, सन्नी नंदी, आशीष वर्मा, देवेंद्र साहू, डायमंड धीवर, शरद वर्मा, पवन साहू,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!