अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नवोदय विद्यालय में चयन से उमरपोटी की बेटी ने बढ़ाया गांव और विद्यालय का मान

पाटन। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला उमरपोटी की होनहार छात्रा कु. सांची साहू का चयन नवोदय विद्यालय बोरई के लिए होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू सहित विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख एवं प्रधानपाठक बुधारू राम निषाद, संकुल समन्वयक टिकेश्वर गजपाल, कक्षा शिक्षक राघवेंद्र कुमार ध्रुव, अतिथि शिक्षिका टिकेश्वरी साहू, शिक्षिका चमेली साहू, सरपंच रेवा राम साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष केश राम ठाकुर, उपाध्यक्ष गणेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि प्रेमीन साहू, विधायक प्रतिनिधि पीलू राम साहू, मदन ठाकुर, रितेंद्र साहू, सोहद्रा ठाकुर, गुलशन साहू, रुद्राणी साहू, गजेंद्र साहू सहित शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य, पालकगण एवं ग्राम उमरपोटी के नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

विद्यालय परिवार द्वारा मेधावी छात्रा कु. सांची साहू का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया तथा मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

विद्यालय परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत, लगन एवं शिक्षकों के सराहनीय अध्यापन कार्य का परिणाम है। कु. सांची साहू ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शासकीय प्राथमिक शाला उमरपोटी का नाम रोशन कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!