अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिवोम् विद्यापीठ सांकरा ने कक्षा 12वीं सीबीएसई परीक्षा में लहराया परचम

अम्लेश्वर। विकास खंड पाटन अंतर्गत शिवोम् विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा।

विद्यालय के छात्र ईशांत विशाल ने 91.4% अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं हिरल साहू ने 87.4% अंक एवं हर्षित सोनी ने 86.4% अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। विशेष बात यह रही कि विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

विद्यालय की प्राचार्या जया बंदेलू ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!