महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में दो-दिवसीय वार्षिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

अम्लेश्वर पाटन। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग का 13 से 14 मई 2026 तक दो-दिवसीय ‘वार्षिक समीक्षा बैठक’ का आयोजन उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा मे किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में विश्वविद्यालय के अंतर्गत चल रहे शोध (Research), प्रक्षेत्र (Farm) और विस्तार (Extension) गतिविधियों की गहन समीक्षा की किया गया।इस समीक्षा बैठक में प्रदेश के 8 जिलों के सहायक संचालक (कृषि एवं उद्यानिकी) तथा विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 9 महाविद्यालयों के अधिष्ठाता (Deans) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विजय जैन, डॉ एल एल वर्मा एवं संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग संभाग श्रीमती गोपिका गवेल, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री सुरेश ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ.



यह दो दिवसीय वार्षिक समीक्षा बैठक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रवि आर सक्सेना के मार्गदर्शन, निदेशक अनुसंधान सेवायें डॉ जितेंद्र सिंह के नेतृत्व एवं कुलसचिव श्री यशवंत के राम जी के दिशा निर्देश से संपन्न हुआ.
बैठक के दौरान पिछले वर्ष की उपलब्धियों का आकलन करने के साथ-साथ आगामी सत्र की कार्ययोजना पर चर्चा हुआ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) अमित दीक्षित ने बैठक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, “इस दो-दिवसीय बैठक मे विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिये जिसमें कृषकों की आय बढ़ाने और विद्यार्थियों के शैक्षणिक व व्यावहारिक कौशल के विकास के साथ किसानों के लिए फल,फूल, सब्जी के उन्नत बीज उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया जिससे शोध और विस्तार कार्यों के समन्वय से उन्नत उद्यानिकी एवं वानिकी तकनीकों को सीधे खेतों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।



