अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बड़ी खबर: अनियंत्रित कार मेन रोड की नाली में जा फंसी, बड़ा हादसा टला

अम्लेश्वर/पाटन। पाटन ब्लॉक अंतर्गत मोतीपुर-सांकरा रोड पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क किनारे बनी नाली में जा फंस गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार कार क्रमांक CG 04 OJ 0091 रायपुर से पाटन की ओर जा रही थी। इसी दौरान मोतीपुर-सांकरा मार्ग पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा फंस गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन राहत की बात रही कि किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और वाहन को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!