अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 उपचुनाव में उर्वशी साहू की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह/मोनू साहू

पाटन, अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन के जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू की ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल है। जीत के उपरांत क्षेत्रभर में कांग्रेस समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की विजय बताया।

जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू ने सोशल मीडिया पर जीत की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी की यह ऐतिहासिक जीत भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का स्पष्ट जनादेश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आज विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है और जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 के मतदाताओं ने अपने मतदान के माध्यम से सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है।

मोनू साहू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में प्रदेश विकास और खुशहाली की राह पर अग्रसर था, जबकि वर्तमान भाजपा शासन में जनता अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इसी जनभावना का परिणाम है कि कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को भारी समर्थन मिला और वे ऐतिहासिक मतों से विजयी हुईं।

उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने लोकतंत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कांग्रेस पर विश्वास जताया है। यह जीत क्षेत्र के विकास, जनहित और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

जारीकर्ता

मोनू साहू पूर्व जिला पंचायत सभापति एवं चुनाव प्रभारी जनपद क्षेत्र क्रमांक 04, पाटन।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!