अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनपद उपचुनाव में उर्वशी शैलेश साहू की प्रचंड जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, पाटन में हुआ स्वागत-सम्मान

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 की जनपद प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू ने जनपद उपचुनाव में सांकरा एवं पाहंदा क्षेत्र से प्रचंड मतों से विजय प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है।

इसी क्रम में आज पाटन ऑडिटोरियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा नेता चैतन्य बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष वर्मा तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका मुंह मीठा कराकर उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने इसे क्षेत्र की जनता के विश्वास एवं कांग्रेस संगठन की मजबूत पकड़ का परिणाम बताया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन साहू, जामगांव आर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अम्लेश्वर उमेश साहू सहित मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा तथा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर विजय का जश्न मनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!