अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी साहू की ऐतिहासिक जीत/रामशरण बंधे

पाटन-अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सांकरा के चुनाव प्रभारी एवं उपसरपंच रामशरण बंधे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के विश्वास और कांग्रेस की जनहितैषी सोच की जीत है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के आम मतदाताओं ने अपने मतों के माध्यम से कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। ग्राम पंचायत सांकरा में कांग्रेस समर्थक 14 पंचों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली। और श्रीमती उर्वशी साहू एक नंबर पर रही।

रामशरण बंधे ने इस जीत का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, युवा नेता चैतन्य बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर तथा चुनाव प्रभारी मोनू साहू के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व को दिया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद सदस्य निर्वाचित होने के बाद श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू पाहंदा एवं सांकरा सहित पूरे क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य करेंगी।

जारीकर्ता:
रामशरण बंधे
उपसरपंच एवं चुनाव प्रभारी
ग्राम पंचायत सांकरा, जनपद क्षेत्र क्रमांक 04
पाटन (दुर्ग) छत्तीसगढ़।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!