अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मगरघटा मिनीमता वार्ड में 8.50 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन

अम्लेश्वर।  नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र अंतर्गत मगरघटा स्थित मिनीमाता वार्ड क्रमांक 14 में वार्ड पार्षद श्रीमती मीना रानी चेलक द्वारा 8.50 लाख रुपये की लागत से अधोसंरचना मद से स्वीकृत राशि से नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर घनश्याम चेलक, मंगल राम चेलक, महेंद्र चेलक, भुनेश्वर बारले, कविता भारती, पांचो बाई सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

वार्ड पार्षद श्रीमती मीना रानी चेलक ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि नगर में मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु लगातार छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की जा रही थी, जिसके परिणामस्वरूप इस नाली निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की आवश्यकताओं एवं सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी विभिन्न विकास कार्यों के लिए सरकार से निरंतर मांग की जाएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और जनहित के कार्यों के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। नाली निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!