अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, उर्वशी शैलेश साहू विजयी, कांग्रेस मुक्त पाटन का सपना हुआ फेल

पाटन, अम्लेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक 04 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया। भाजपा द्वारा दिए गए “कांग्रेस मुक्त पाटन” के नारे को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने करारा जवाब दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को विजय दिलाई। पाटन क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का “मैं हूं भूपेश” का नारा पूरी तरह सफल साबित हुआ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस ऐतिहासिक जीत में पुर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में पूर्व जिला पंचायत सभापति चुनाव प्रभारी मोनू साहू के नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं युवा नेता चैतन्य बघेल, कांग्रेस नेता आशीष वर्मा तथा जिला अध्यक्ष राकेश साहू के सफल मार्गदर्शन और रणनीति से कांग्रेस को यह बड़ी जीत हासिल हुई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्रीमती उर्वशी साहू के पक्ष में क्षेत्र की जनता का सहानुभूति समर्थन एक बड़े वोट बैंक के रूप में सामने आया। कांग्रेस की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने यह साबित कर दिया कि पाटन में कांग्रेस की जड़ें मजबूत हैं और जनता का भरोसा कांग्रेस के साथ कायम है।

इस जीत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की जीत बताते हुए क्षेत्र में विकास और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

चुनाव प्रभारी मोनू साहू ने जीत का श्रेय समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओ को देते हुए कहा की भरी दोपहरी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शासन के खिलाफ चुनाव लड़ा और श्रीमती उर्वशी शैलेश साहू को प्रचंड मतों से विजई बनाए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता को बधाई। यह जीत भाजपा सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ जीत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!