अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 जून को पाटन विधानसभा क्षेत्र की सेवा सहकारी समितियों का करेंगे निरीक्षण, खाद-बीज संकट का लेंगे जायजा प्रोटो कॉल हुआ जारी 

पाटन-अमलेश्वर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिनांक 6 जून, शनिवार को पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सेवा सहकारी समितियों का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सेवा सहकारी समितियों में डीएपी खाद एवं बीज की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लेंगे तथा किसानों को खाद-बीज संकट के कारण हो रही परेशानियों से अवगत होंगे। वे किसानों एवं समिति प्रबंधन से चर्चा कर वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे का प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है। उनके इस दौरे को क्षेत्र में खाद-बीज संकट और किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!