अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संगठन सचिव तहसील साहू संघ पाटन,भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र साहू ने निर्वाचित जनपद सदस्य श्रीमती उर्वशी साहू को दी शुभकामनाएं, विकास के लिए सहयोग का दिया भरोसा

पाटन। जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक-04 के उपचुनाव में निर्वाचित जनपद सदस्य श्रीमती उर्वशी साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं देने हेतु संगठन सचिव तहसील साहू संघ पाटन भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुरेंद्र साहू उनके निवास पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने श्रीमती उर्वशी साहू एवं उनके परिवारजनों से सौहार्दपूर्ण भेंट कर लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए उनकी विजय पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सुरेंद्र साहू ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं होता, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, गांव-गरीब, किसान, मजदूर, युवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना उसका प्रमुख कर्तव्य है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नव निर्वाचित जनपद सदस्य क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर श्री सुरेंद्र साहू ने श्रीमती उर्वशी साहू को श्रीमद्भागवत गीता एवं मिठाई भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र और ग्राम के विकास के लिए सकारात्मक एवं सहयोगात्मक राजनीति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव परिणाम जनमत का सम्मानित निर्णय होता है और जनहित के विषयों पर सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्री साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों की गति बढ़ाने तथा जनकल्याण के मुद्दों पर सभी जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की प्रगति और जनसेवा के लिए हर संभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

इस दौरान श्रीमती उर्वशी साहू के सुपुत्र आर्यन साहू, परिवारजन शरद साहू, सरोज साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी ने क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

— जारीकर्ता

सुरेंद्र साहू ,संगठन सचिव तहसील साहू संघ पाटन, भाजपा अधिकृत प्रत्याशी,जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक-04

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!