ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन

रानीतराई। ग्राम पंचायत औंसर-डिघारी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं स्वच्छ गांव के निर्माण के उद्देश्य से विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों को कचरा प्रबंधन, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण,खेत बचाओ अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
ग्राम सभा में घर-घर से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने तथा स्वच्छता बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि ठोस अपशिष्ट का उचित प्रबंधन न केवल गांव को स्वच्छ बनाता है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी कम करता है।


बैठक में ग्राम पंचायत द्वारा स्वच्छता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती प्रियालता महिपाल ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का पालन करने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में शशि वर्मा सचिव,पंचायत प्रतिनिधि सुरेश वर्मा,भूपेश निर्मलकर, खुमान यादव, प्रकाश भास्कर, सुखदेव ठाकुर, दौलत राम ठाकुर, अनीता वर्मा, अनीता ठाकुर, अंजू महिपाल ,श्यामा भारती, मीना यादव, चंद्रकला वर्मा,गजेंद्र भारती, उत्तर ठाकुर, पिंगला भास्कर, निर्मला भांडेकर, उषा भारती, भूषण वर्मा, मुरली मनोहर चंदेल, ललिता वर्मा, शशि महिपाल, मंजू ठाकुर, दिनेश धनकर, मोतीलाल ठाकुर, छबीलाल सोनवानी,पूजा ठाकुर,स्वच्छता दीदी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,ग्रामवासी, महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य, युवा एवं अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






