अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू के प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के आह्वान पर आज आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों द्वारा उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन का संदेश देते हुए समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, राष्ट्रीय युवा सचिव (छत्तीसगढ़ व उड़ीसा राज्य प्रभारी) अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा व प्रदेश प्रभारी महामंत्री (आई. टी सेल प्रकोष्ठ) मनीष कुमार साहू, प्रदेश सहसंयोजक सुखुराम साहू, संयुक्त सचिव सेवन साहू, मुन्ना साहू, भीष्म साहू, ओम साहू, नीतीश साहू, शिव साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू ने कहा कि – बढ़ते तापमान और जल संकट को देखते हुए वृक्षारोपण अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाए और उसका संरक्षण करने के साथ-साथ वर्षा जल संचयन एवं जल के सदुपयोग का संकल्प ले। प्रकृति की रक्षा ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है।

साथ ही राष्ट्रीय युवा सचिव व प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष कुमार साहू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि – वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं। प्रत्येक व्यक्ति यदि वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संतुलन स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। साहू समाज सदैव सामाजिक सरोकारों के साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया तथा समाज के प्रत्येक परिवार से इस जनहित अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!