अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

खाद-बीज संकट पर भूपेश बघेल ने साधा सरकार पर निशाना, सहकारी समितियों में किसानों से किया संवाद

अम्लेश्वर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सांकरा एवं झीट स्थित सेवा सहकारी समितियों का दौरा कर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने किसान भाइयों, मातृशक्ति एवं समिति सदस्यों से आत्मीयतापूर्वक संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, चिंताओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। किसानों ने खेती-किसानी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। किसानों के चेहरे पर झलकता विश्वास और उम्मीद इस बात का संकेत था कि संवेदनशील नेतृत्व के सामने जनता अपनी बात खुलकर रख पाती है।

श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश में किसानों के सामने खाद एवं बीज की उपलब्धता को लेकर गंभीर स्थिति निर्मित हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि साय सरकार के कार्यकाल में किसान पर्याप्त खाद के बिना ही धान की बुवाई करने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शासन से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने तथा खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता कराने की मांग की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, युवक कांग्रेस अध्यक्ष (पाटन विधानसभा) विपिन चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, थानेश्वर यदु, हितेंद्र पटेल, ओमप्रकाश चंद्रकार, अमृत सिंह राजपूत, डीजेंद्र साहू,परस साहू, संत राम कुर्रे, अंसु रजक, मोहन सिंगौर, पतिराम यादव, नेहरू तुरकाने, कला राम, जनक पाल, विष्णु सिन्हा, नरेंद्र साहू, हीरा लाल साहू, सेवक राम पटेल, रामशरण बंधे, हेमंत साहू, जयप्रकाश साहू, वीरेंद्र यदु, शेखर सिंगौर, भागवत बंजारे, अशोक सिंगौर, बसंत सिंगौर, नंद कुमार साहू, विकास वर्मा, हीरा सिन्हा, फागू राम, संदीप निर्मल, गोविंदा निषाद, श्रीमती दुलेश्वरी तुरकाने, ममता धीवर, सुनीता यदु, परमेश्वरी सिंगौर, नेहा साहू, द्रोपति सिंगौर, गिरजा सिंगौर, लक्ष्मी सिंगौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!