अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया आत्मीय स्वागत

अम्लेश्वर। विकासखंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन तथा विद्यालय से निरंतर जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच तथा भाजयुमो अध्यक्ष रवि सिंगौर, ग्राम पंचायत मोतीपुर के सरपंच मोहन लोधी, प्राचार्य आर.के. चौरे, व्याख्याता एम.एल. साहू, सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश चंद्राकर, पंच श्यामू बंजारे, कान्ता सिंगौर, संतोष सिंगौर, तिहारु बघेल सहित विद्यालय परिवार, पालकगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों के माध्यम से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने पालकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उन्हें उच्च शिक्षा के लिए निरंतर प्रेरित करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि गत शैक्षणिक वर्षों में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। यह उपलब्धि शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा, विद्यार्थियों की मेहनत एवं पालकों के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। उपस्थित अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय भविष्य में भी उत्कृष्ट परिणामों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परंपरा को बनाए रखेगा।

कार्यक्रम में शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। सरपंच रवि सिंगौर ने विद्यार्थियों, पालकों एवं ग्रामवासियों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु “एक पेड़ माँ के नाम” अथवा स्वयं के नाम से कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रत्येक बालक-बालिका को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!